छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों का कोरबा प्रवास 21 एवं 22 को
कोरबा 19 सितंबर 2025/
छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष केबिनेट मंत्री दर्जा आर.एस.विश्वकर्मा आई.ए.एस.(से.नि.) तथा सदस्यगण नीलांबर नायक, बलदाउ राम साहू, हरिशंकर यादव, यशवंत सिंह वर्मा, श्रीमती शैलेन्द्री परगनिहा, कृष्णा गुप्ता एवं सचिव अमित श्रीवास्तव 21 सितंबर एवं 22 सितंबर को कोरबा प्रवास पर रहेंगे। वे अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे एवं विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यगण 21 सितंबर को दोपहर 12 बजे रायपुर से रवाना होकर सायं 4 बजे सर्किट हाउस कोरबा पहुंचेंगे। शाम 6 बजे एकलव्य स्पोर्ट्रस एसोसिएशन अरेना कोरबा द्वारा आयोजित बैडमिंटन लीग प्रतियोगिता में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे एवं रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे। वे 22 सितंबर को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभागों द्वारा संचालित योजनाओं/कार्यक्रमों में अन्य पिछड़ा वर्ग के भागीदारी एवं जनगणना के डाटा प्रतिष्टि के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। दोपहर 02.30 बजे सर्किट हाउस सभाकक्ष में पिछड़ा वर्ग जनप्रतिनिधियों से भेंट,चर्चा करेंगे और शाम 4 बजे प्रेस वार्ता करेंगे।
क्रमांक 688/कमलज्योति/
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों का कोरबा प्रवास 21 एवं 22 को….
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


