KORBA:-गौमुखी सेवाधाम के एकलव्य विद्यालय में वेदारंभ संस्कार संपन्न, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने किया,एक विद्यार्थी – एक पौधा” अभियान के तहत 300 फलदार पौधों का वृक्षारोपण….
KORBA:-गौमुखी सेवाधाम के एकलव्य विद्यालय में वेदारंभ संस्कार संपन्न, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने किया 300 फलदार पौधों का वृक्षारोपण
कोरबा। 9 जुलाई, गुरुवार को गौमुखी सेवाधाम द्वारा देवपहरी ग्राम पंचायत में संचालित एकलव्य विद्यालय में नये शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ से पूर्व वेदारंभ संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कलेक्टर के विशेष आग्रह पर विद्यालय परिसर में 300 फलदार पौधों का वृक्षारोपण भी किया गया। “एक विद्यार्थी – एक पौधा” अभियान के तहत विद्यालय में अध्ययनरत 300 विद्यार्थियों ने इन पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।
गौमुखी सेवाधाम राष्ट्रीय सेवा भारती से संबद्ध एक सेवा भावी संगठन है। यह संगठन पिछले 25 वर्षों से जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर स्थित सुदूर वनवासी अंचल में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजातियों और संरक्षित जनजातियों के कल्याण के लिए कार्यरत है।
संस्था द्वारा इस वर्ग के लिए उन्नत खेती का प्रशिक्षण, स्वास्थ्य सुविधा, कक्षा 10वीं तक निशुल्क आवासीय विद्यालय एवं छात्रावास का संचालन, कौशल प्रशिक्षण, मूल संस्कृति से जोड़ने के कार्य और खेलकूद में प्रशिक्षण जैसे विभिन्न आयामों पर काम किया जा रहा है।
कार्यक्रम में समाजसेवियों, शिक्षकों और ग्रामीणों की उपस्थिति रही।
प्रेषक: राजकुमार ठाकुर, आरएस जिला प्रचार प्रमुख



