कोरबा-दर्री। बेवा के प्रधानमंत्री आवास में ताला लगा देने के मामले को कलेक्टर अजीत वसंत ने गंभीरता से लिया। उनके संज्ञान में आते ही दर्री तहसीलदार को मौके पर भेजकर ताला खुलवाया गया। इसके साथ ही पीड़िता बेवा को उसका आवास फिर से मिल गया।
सत्यसंवाद ने पिछले दिनों सबसे पहले यह मामला सामने लाया था कि जिले के दर्री तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम बरेडिमुड़ा में रहने वाली बेवा महिला संतोषी पति स्व. भागादास के आवास पर राजमिस्त्री प्रीतम दास पिता मुरली दास ग्राम बरेडिमुड़ा ने ताला लगा दिया।
पीड़िता संतोषी ने एसडीएम कटघोरा कार्यालय में आवेदन देते हुए बताया था कि उसके पति के नाम आवास स्वीकृत हुआ है जिसके लिए प्राप्त राशि उसने राजमिस्त्री को दे दी है लेकिन उसके द्वारा आवास निर्माण करने के बाद उसमें ताला लगा दिया गया है। आवास में अभी बहुत काम होना बाकी है लेकिन ताला लगा दिए जाने के कारण अब उसके पास सिर छिपाने के लिए जगह नहीं है। पीड़िता संतोषी ने अपने आवास का ताला खुलवाकर कब्जा दिलाने की मांग एसडीएम से की है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
कलेक्टर ने लिया संज्ञान:बेवा के घर का ताला खोलने पहुंचे तहसीलदार
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


