

गेवरा के सरस्वती शिशु मंदिर में भोजली विसर्जन पर आस्था का संगम, रिया गुप्ता प्रथम
गेवरा: भोजली विसर्जन में दिखी लोक संस्कृति की छटा, विजेता सम्मानित
भोजली विसर्जन में दिखी आस्था और उत्साह की रंगीन छटा, सरस्वती शिशु मंदिर गेवरा में प्रतिभागियों को मिला सम्मान
कोरबा-गेवरा। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गेवरा परियोजना में परंपरागत भोजली विसर्जन कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के भैया-बहनों ने श्रद्धा और उत्साह से भागीदारी की।
कार्यक्रम में भोजली प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। रिया गुप्ता ने प्रथम, मधु गुप्ता ने द्वितीय और महिमा लकड़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पूर्व विद्यार्थी ओम केंवट, जयनेन्द्र कुर्रे, ज्योति चौरसिया और दीपक पाराशर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने हाथों से विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।
विद्यालय के प्राचार्य बजरंग लाल पटवा ने कहा कि भोजली हमारी लोक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और परंपराओं से जोड़ते हैं। पूर्व विद्यार्थियों ने भी भोजली की परंपरा और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला और आगामी वर्ष अधिक से अधिक विद्यार्थियों को भोजली बोने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रोहित राठौर, सावित्री मानिकपुरी, चंद्रशेखर पटेल, सीताराम सांडिल्य, सुंदरलाल कर्ष, नरेन्द्र राजवाड़े, नंदा तिवारी, सुषमा जायसवाल और राकेश रोशन जायसवाल का सराहनीय सहयोग रहा। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।









