KORBA:-राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में आज 20 जुलाई को सरगबुंदिया बाजार में कांग्रेस का प्रदर्शन
कोरबा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ और जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण के निर्देशानुसार रामपुर विधानसभा क्षेत्र में राम मंदिर चंदा चोरी के मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण के जिलाध्यक्ष मनोज चौहान की उपस्थिति में यह प्रदर्शन दिनांक 20/07/2026, दिन सोमवार को शाम 4.00 बजे सरगबुंदिया बाजार में किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता पोस्टर लेकर विरोध जताएंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए बीसी बरपाली अध्यक्ष संतोष कुमार देवांगन ने बताया कि रामपुर विधायक के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों और कर्मठ कार्यकर्ताओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।


