जिला स्तर पर जूनियर रेड क्रॉस की गतिविधियों के सक्रिय संचालन हेतु जिला रेड क्रॉस उपसमिति का गठन
कोरबा । भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी कोरबा इकाई द्वारा जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी/सचिव, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा कोरबा को एक पत्र प्रेषित कर कहा गया हैं की कोरबा जिला स्तर पर जूनियर रेड क्रॉस की गतिविधियों के सक्रिय संचालन हेतु जिला रेड क्रॉस उप समिति का गठन किया जाना प्रासंगिक है, अतः उक्त जिला रेड क्रॉस उप समिति गठन हेतु नियमानुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करें, जिसके आप पदेन अध्यक्ष है।
उक्त उप समिति में एक या दो उच्चतर माध्यमिक शाला के प्राचार्य, जिला स्वास्थ्य अधिकारी के प्रतिनिधि, समाज कल्याण एवं पंचायत विभाग के प्रतिनिधि (जिला स्तर में), जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय के एक सहायक जिला शाला निरीक्षक एवं तीन सक्रिय सामाजिक रेड क्रॉस कार्यकर्ता सम्मिलित रहते हैं।
उन्होंने आगे कहा की उक्त समिति में प्रबंध समिति जिला शाखा कोरबा के द्वारा सक्रिय सामाजिक रेड क्रॉस कार्यकर्ताओ के तीन नाम के सुझाव दिए जा रहे हैं, जिन्हें उप समिति में शामिल करने हेतु नियम अनुसार कार्यवाही करें। सक्रिय सामाजिक रेड क्रॉस कार्यकर्ता के नामो में राहुल मोदी चैबर उपाध्यक्ष समाज सेवा, जफर अली समाज वैज्ञानिक आजीवन सदस्य, अजय श्रीवास्तव प्राध्यापक कटघोरा का नाम प्रेषित किया गया हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
KORBA:-जिला स्तर पर जूनियर रेड क्रॉस की गतिविधियों के सक्रिय संचालन हेतु जिला रेड क्रॉस उपसमिति का गठन
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


