भैसमा महाविद्यालय में रजत जयंती समारोह के चार दिवसीय आयोजन में शिक्षा और संस्कृति की दिखी झलक
- “विकल्प विकसित छत्तीसगढ़” विषय पर हुई परिचर्चा
- पूर्व विद्यार्थियों की रही भावनात्मक सहभागिता
कोरबा । कोरबा- रामपुर मार्ग में बसे ग्राम भैसमा अंतर्गत स्वर्गीय प्यारेलाल कंवर शासकीय महाविद्यालय भैसमा में रजत जयंती समारोह 9 से 12 सितंबर तक उत्साह पूर्वक आयोजित किया गया।
चार दिवसीय इस कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु महाविद्यालय स्तर पर समिति का गठन किया गया। नोडल अधिकारी डॉ. के.एल. टंडन, सहायक नोडल डॉ. जे.एल. चौहान रहे। संयोजक के रूप में डॉ. अर्चना दीवान, डॉ. आर. बरेठ, डॉ. के. कौशिक, आर. कंवर ने जिम्मेदारी निभाई। समिति में श्वेता शुक्ला, डॉ. अनुराधा तिर्की, पी.के. लहरे, जितेंद्र कंवर, दीपेश कुमार, के. टोप्पो, रविंद्र ध्रुव, डॉ. नंदनी सोनी, त्रिवेणी सिंह व अजय प्रकाश सहित अन्य सदस्य रहे। पहले दिन पूर्व विद्यार्थियों का एलुमिनि मीट हुआ जिसमें अजय कंवर, मनीष यादव, मोनिका पाटले सहित बड़ी संख्या में पूर्व छात्र शामिल हुए। दूसरे दिन “विकसित छत्तीसगढ़” विषय पर संगोष्ठी व परिचर्चा हुई जिसमें प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सह कोरबा विधायक लखन लाल देवांगन, जिला पंचायत सदस्य सावित्री अजय कंवर, साहित्यकार मंगत रविंदर तथा अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। तीसरे दिन क्विज, भाषण प्रतियोगिता एवं समूह चर्चा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सुष्मिता कमलेश अनंत, एलआईसी से मनोज गुप्ता, जेबीडी कॉलेज के डॉ. आदिले तथा पूर्व प्राध्यापक जे.आर. खैरवार मौजूद रहे।
अंतिम दिन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा “रजत जयंती तक का सफर” विषय पर नुक्कड़ नाटक, पोस्टर प्रतियोगिता, परिचर्चा एवं गोद ग्राम में रैली आयोजित की गई। इसमें ग्राम पंचायत भैसमा के सरपंच संजय सिंह कंवर उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. साधना खरे ने की। मंच संचालन डॉ. अर्चना दीवान ने किया। चार दिवसीय यह आयोजन महाविद्यालयीन गौरव और शिक्षा संस्कृति के उत्थान का प्रतीक बन गया।
