स्कार्पियो सवार चार लोगों ने सोने की चेन लूटी
- मानिकपुर पुलिस ने वाहन और एक कथित आरोपी को किया गिरफ्तार
कोरबा l जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में हुई लूट की एक घटना में पुलिस ने स्कॉर्पियो गाड़ी और एक कथित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि दीपक ठाकुर नामक व्यक्ति के साथ यह घटना हुई है। एम,पी, नगर से आरएसएस नगर जाने के दौरान वाहन सवार 4 लोगों ने दीपक के गले से सोने की चेन लूट ली और फरार हो गए। जिसमे से वाहन सहित फरार एक कथित आरोपी को पकड़ लिया गया हैं।
