KORBA:- जिला जेल की ऊंची दीवार फांदकर चार कैदी फरार, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप
कोरबा। कोरबा जिले से एक बड़ी खबर है जहां जिला जेल की चारदीवारी को फांद कर दिनदहाड़े चार कैदी फरार हो गए। चारों कैदी युवा अवस्था के बताए जा रहे हैं और बलात्कार व पॉक्सो एक्ट के मामले में इन्हें आरोपी बनाया गया है।
अलग-अलग थाना क्षेत्र से यह चारों आरोपी जेल दाखिल कराए गए थे। इस घटनाक्रम की खबर फैलते ही जेल प्रबंधन व जिला प्रशासन सहित पुलिस महकमें में हड़कम्प मच गई हैं।
