जिले में 23 सितंबर को नि:शुल्क आयुर्वेद-एक्यूप्रेसर-योग चिकित्सा शिविर का आयोजन
कोरबा । कोरबा जिले में 23 सितंबर को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर एक वृहद नि:शुल्क आयुर्वेद-एक्यूप्रेसर-योग चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय महानदी कॉम्प्लेक्स निहारिका रोड कोरबा में प्रातः 11 बजे से 2 बजे तक आयोजित होगा।
शिविर का आयोजन भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ, भाजपा कोसाबाड़ी मंडल कोरबा, आयुष मेडिकल एसोसिएशन एवं लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से लेकर 02 अक्टूबर तक देशभर में चल रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत हो रहा है। वर्ष 2025 की थीम “जन-जन के लिए आयुर्वेद, धरती के लिए आयुर्वेद” के तहत यह शिविर आयोजित है। शिविर में नि:शुल्क रक्त शर्करा जांच, रक्तचाप जांच, स्त्री, पुरुष एवं बच्चों के सभी सामान्य, साध्य, कष्टसाध्य एवं असाध्य रोगों हेतु वृहद नि:शुल्क आयुर्वेद-एक्यूप्रेसर-योग चिकित्सा परामर्श एवं उपचार दिया जाएगा। रोगियों को उनके रोगोपचार संबंधी लाभकारी दिनचर्या, ऋतुचर्या, आहार, विहार, योग-प्राणायाम के विषय में व्यक्तिगतरूप से विस्तार से परामर्श दिया जाएगा।
उक्त शिविर में नि:शुल्क औषधि वितरण और उपयोगी लाभकारी स्वास्थ्य पुस्तिका निःशुल्क प्रदान की जाएगी। शिविर प्रभारी डॉ. संजय वैष्णव, डॉ. राजेश राठौर एवं डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने अंचलवासियों से इस विशेष वृहद नि:शुल्क आयुर्वेद-एक्यूप्रेसर-योग चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर का लाभ उठाने अपील की है। शिविर में पंजीयन कराने हेतु मोबाईल नंबर 98261-11738 पर संपर्क कर जांच हेतु निर्धारित समय प्राप्त किया जा सकता है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
23 सितंबर को नि:शुल्क आयुर्वेद-एक्यूप्रेसर-योग चिकित्सा शिविर का आयोजन
Related Posts
About Us
Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Mobile : 9826362771, 7489819427
Email: shikharkeshrinews@gmail.com
Address: Purani Basti, Korba, C.G. 495677
important pages
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.
