अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पद पर गणेश कुलदीप की हुई पुनः जीत* लगातार दूसरी बार बने अध्यक्ष


कोरबा । अधिवक्ता संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर गणेश कुलदीप ने एक बार फिर अपनी जीत का परचम लहराया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजय जायसवाल को 20 वोट से हराते हुए अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। जबकि शिव सोनी तीसरे स्थान पर रहे। इस जीत के साथ ही गणेश कुलदीप लगातार दूसरी बार अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बने हैं। जबकि अब तक वो तीसरी बार अध्यक्ष पद पर चुने गए है। जिससे उनकी मजबूत पकड़ और लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है। चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा और विजयी उम्मीदवार को बधाइयाँ देने का सिलसिला शुरू हो गया। अधिवक्ता संघ चुनाव में पुरुष उपाध्यक्ष पद पर रवि शर्मा ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बी.पी. मोदी को 48 वोट से हराया। मतगणना के अनुसार रवि शर्मा को 213 वोट मिले, जबकि बी.पी. मोदी को 168 वोट प्राप्त हुए। वहीं तीसरे प्रत्याशी बालक भैया को 138 वोट मिले।* अटूट विश्वास और समर्थन निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान गणेश कुलदीप को जिले के अधिवक्ताओं का व्यापक और भरपूर समर्थन प्राप्त हुआ। चुनाव परिणामों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि संघ के सदस्यों ने उनके नेतृत्व और कार्यशैली पर गहरा भरोसा जताया है। साथियों के बीच उनकी लोकप्रियता और सक्रियता ही इस बड़ी जीत की मुख्य वजह मानी जा रही है।* निष्ठा से निभाऊंगा जिम्मेदारी : गणेश कुलदीप जीत के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में नवनिर्वाचित अध्यक्ष गणेश कुलदीप ने सभी मतदाता साथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा की यह जीत मेरी नहीं, बल्कि संघ के हर एक सदस्य के विश्वास की जीत है। मैं अधिवक्ता हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने हेतु प्रतिबद्ध हूँ।बधाइयों का लगा तांता गणेश कुलदीप की इस सफलता पर अधिवक्ता संघ के निर्वतमान पदाधिकारियों, वरिष्ठ वकीलों और शुभचिंतकों ने उन्हें फूलों का हार पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी। सभी ने आशा व्यक्त की है कि उनके कार्यकाल में संघ नई ऊंचाइयों को छुएगा। चुनाव परिणाम आने के बाद समर्थकों में खुशी का माहौल देखा गया और विजयी प्रत्याशियों को बधाई देने का सिलसिला जारी हैं।
