रायपुर, 12 सितंबर। स्कूल शिक्षा विभाग ने दुर्ग के

प्रभारी संयुक्त संचालक हेमंत उपाध्याय को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई हेमंत के संयुक्त संचालक सरगुजा कार्यकाल के दौरान बरती गई अनियमितता और पदीय दायित्वों के निर्वहन में स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता के कारण की गई है। निलंबन के दौरान उन्हें डीपीआई अटैच किया गया है। उनकी जगह डीपीआई से आरएल ठाकुर को दुर्ग पदस्थ किया गया है। गजेंद्र यादव के स्कूल शिक्षा मंत्री बनने के बाद यह पहली बड़ी कार्रवाई है। गजेंद्र, दुर्ग जिले के मूल निवासी हैं।
दुर्ग के प्रभारी संयुक्त संचालक (जेडी) हेमंत उपाध्याय को निलंबित कर दिया गया है। उनकी जगह डीपीआई के डिप्टी डायरेक्टर आरपी ठाकुर को दुर्ग संभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उपाध्याय पर सरगुजा में पोस्टिंग के दौरान वित्तीय अनियमितता और स्वेच्छारिता के आरोप लगे थे। उन्होंने मार्च 2024 से सितंबर 2024 तक की अवधि के लिए बिना सक्षम अधिकारी से अवकाश स्वीकृति प्राप्त किए वेतन आहरण किया था। इसके अलावा, उन्होंने 4 शिक्षकों को नियम विरुद्ध जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान में पदस्थ किया था। निलंबन के दौरान उपाध्याय को डीपीआई में संलग्न किया गया है.।
