क्रिटिकल केस में नवजात को मिली विशेष संजीवनी थैरेपी
0 7 माह के प्रीमेच्योर नवजात शिशु को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मिला उत्कृष्ट इलाज
कोरबा। 5 बार गर्भपात हुआ, छठवीं बार फिर गर्भवती हुई इस बार 7 महीने में ही एक प्रीमेच्योर नवजात शिशु को महिला ने जन्म दिया। जन्म के वक्त नवजात का वजन सिर्फ 1.3 किलो था। हालात बेहद खराब थी। बच्चे को बचाने के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल के शिशु रोग विभाग के चिकित्सकों ने उसे विशेष संजीवनी थैरेपी दी। पांच बार के गर्भपात के बाद ये महिला की छठवीं डिलीवरी थी। जन्म के वक्त बच्चे का वजन काफी कम था। लगभग 48 घंटे वेंटिलेटर पर रहने के बाद विशेष थैरेपी से शिशु पूरी तरह से स्वस्थ हो गया है। इसके बाद अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया। चिकित्सकों ने बताया कि थैरेपी में फेफड़ों में हवा भरी जाती है। ये इंजेक्शन और दवा शिशु के जन्म के 6 से 8 घंटे के भीतर ही दी जा सकती है। पूरी टीम ने काफी मेहनत की, नवजात शिशु को लगभग 48 घंटे तक वेंटिलेटर पर रखा गया था। जिसकी हालत अब पूरी तरह से स्टेबल है और इसे डिस्चार्ज किया जा रहा है। डॉक्टर के मुताबिक, निजी अस्पताल में अनुमान लगाने पर सिर्फ एक थैरेपी वाली दवा 30 हजार रुपए में दी जाती है। बाकी वेंटिलेटर और खर्च अलग ही हैं। हमारे यहां शासन और अस्पताल अधीक्षक की ओर से सारी दवाई निशुल्क दी गई है। पिता का कहना है कि मुझे डॉक्टर ने बच्चे की कंडिशन के बारे में बताया था। पैदा होने के बाद बच्चा रोया भी नहीं था। चिकित्सकों को टीम ने काफी मेहनत की है। अब बच्चा वेंटिलेटर से बाहर निकाल लिया गया है। परिवार में काफी खुशी का माहौल है। निजी अस्पतालों में महंगी दवाई और इलाज वाले दौर में सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों ने एक परिवार की झोली में खुशियां डाल दी हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
KORBA:-क्रिटिकल केस में नवजात को मिली विशेष संजीवनी थैरेपी…7 माह के प्रीमेच्योर नवजात शिशु को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मिला उत्कृष्ट इलाज
Related Posts
About Us
Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Mobile : 9826362771, 7489819427
Email: shikharkeshrinews@gmail.com
Address: Purani Basti, Korba, C.G. 495677
important pages
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.
