त्यौहारों पर सुरक्षा के मद्देनजर कोरबा पुलिस ने शहर में कानून-व्यवस्था दुरुस्त रखने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा
कोरबा । त्यौहारों के मद्देनजर कोरबा पुलिस ने शहर में कानून-व्यवस्था दुरुस्त रखने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए वाहन जांच अभियान तेज कर दिया है।
थाना कोतवाली प्रभारी एम.बी. पटेल ने खुद पुराना बस स्टैंड के पास और सुनालिया पुल पर मोर्चा संभाला। इस दौरान तेज रफ्तार में बाइक-कार दौड़ाने वालों और तीन सवारी बैठाकर नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्यवाही की गई। पुलिस ने दर्जनों संदिग्धों को रोका और वाहन जब्त किए। कागज-पत्र अधूरे पाए जाने पर चालानी कार्यवाही की गई। तेज रफ्तार और स्टंट करने वाले युवकों को कड़ी चेतावनी दी गई।
थाना प्रभारी एम.बी. पटेल ने कहा कि “त्यौहारों के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शहरवासियों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। बदमाशों और यातायात नियम तोड़ने वालों पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।” पुलिस का यह अभियान त्यौहारों के दौरान पूरे शहर में जारी रहेगा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
त्यौहारों पर सुरक्षा के मद्देनजर कोरबा पुलिस ने शहर में कानून-व्यवस्था दुरुस्त रखने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा….असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए वाहन जांच अभियान तेज
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.








