
जांजगीर-चांपा पुलिस अधीक्षक ने हाल ही में पुलिस विभाग में कुछ बदलाव किए हैं। निरीक्षक सावन कुमार सारथी को थाना प्रभारी सारागॉव से रक्षित केंद्र जांजगीर और निरीक्षक सुभाष चौबे को यातायात शाखा से थाना प्रभारी सारागॉव के रूप में स्थानांतरित किया गया है। यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से लागू रहेंगे।
