जांजगीर-चांपा:-टेंट उखाड़ने से मना करने की बात को लेकर, मारपीट करने वाला युवक गिरफ्तार थाना मुलमुला पुलिस की त्वरित कार्यवाही
आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
आरोपी विकास भंडारी उर्फ चकरी पिता कालिदास निवासी कोसा थाना मुलमुला
*विवरण* प्रार्थी समीर घृतलहरे निवासी कोसा थाना मुलमुला द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 19.05.26 को समय करीब 9:00 बजे के आसपास इसके मोहल्ले का रहने वाला विकास भंडारी उर्फ चकरी पिता कालिदास द्वारा टेंट उखाड़ने से मना करने की बात को लेकर अश्लील गाली गुप्तार कर हाथ मुक्का से मारपीट किया तथा जबरदस्ती इसके घर के अंदर एक चाकू को लेकर प्रवेश करते हुए इसके भाई एवं मां को मारपीट कर चोट पहुंचाया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 180/ 2025 धारा 296, 351 ( 3) 115(2) 333 BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
थाना मुलमुला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया तथा उसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया जाकर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही* में थाना प्रभारी निरीक्षक पारस पटेल, सहायक उपनिरीक्षक फुलेश्वर सिदार , प्रमोद महार,प्र,आर, अमृत सूर्या, आरक्षक मनभावन पटेल का सराहनीय योगदान रहा
