सेजेस पोलमी परिसर में मनाया गया संयुक्त शाला प्रवेश उत्सव, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह
संकुल पोलमी व संकुल निरधि के विद्यार्थियों का हुआ संयुक्त स्वागत
कोरबा, 01 जुलाई 2026/
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में पाली विकासखंड अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल सेजेस पोलमी परिसर में शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संकुल पोलमी एवं संकुल निरधि के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का संयुक्त रूप से तिलक कर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री कौशल सिंह नेटी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री विजय बहादुर सिंह जगत, ग्राम पंचायत पोलमी के सरपंच श्री सुशील जगत तथा एसएमडीसी पदाधिकारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अतिथियों ने अनुशासन, नियमित अध्ययन एवं उज्ज्वल भविष्य निर्माण के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। शाला प्रवेश उत्सव का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ना तथा शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
कार्यक्रम का आयोजन सेजेस पोलमी हाई स्कूल की प्राचार्य सविता कश्यप के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर संकूल अंतर्गत प्रधानपाठक श्री अशोक कुमार भोई, श्री सुशील तिवारी, श्री देवराज सिंह राजपूत, श्री मोहन कश्यप, श्री संतोष कर्ष, श्री राधेलाल टोप्पो, श्री नारायण सिंह राजपूत, श्री दिनेश भार्गव,श्री पुष्प कुमार जायसवाल, श्री जीवन लाल धीवर, श्री आर. पी. धीरेंद्र, श्री ओ. पी. तिवारी, श्री अमर श्याम, श्री जयंत सागर एवं श्री एस. के. कुर्रे सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं स्टाफ उपस्थित रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
KORBA:-सेजेस पोलमी परिसर में मनाया गया संयुक्त शाला प्रवेश उत्सव, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह….
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


