KORßA:-नारद जयंती 2026 आघ पत्रकार देवर्षि नारद पत्रकारिता सम्मान समारोह

नारद जयंती के मौके पर पत्रकारिता सम्मान समारोह का हो आयोजन
नारद मुनि को देवताओं के पहले संवाददाता और लोक-संचार के जनक के रूप में माना जाता है। इसी वजह से हर साल नारद जयंती पर पत्रकारों को सम्मानित करने की परंपरा रही है।
🙏नारद जी सिर्फ खबर लाने-ले जाने वाले नहीं थे, वो लोकमंगल के लिए निर्भीक संवाद करते थे। आज के दौर में जब सूचनाओं की बाढ़ है, तब तथ्य, सत्य और जनहित की पत्रकारिता को सम्मान देना और भी जरूरी हो जाता है।
कोरबा : देवर्षि नारद जयंती के अवसर पर कोरबा जिले में भव्य पत्रकारिता सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम 24 मई 2026, रविवार को प्रातः 10 बजे से विवेकानंद सेवा सदन, बुधवारी बायपास रोड में आयोजित होगा
कार्यक्रम का मुख्य विषय “डिजिटल माध्यम और सांस्कृतिक दासता: भारतीय परिप्रेक्ष्य में सोशल मीडिया की भूमिका” रखा गया है, जिसमें आधुनिक दौर में मीडिया के प्रभाव और चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा होगी।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री अरविंद कुमार राय (महाप्रबंधक संचालन, कुसमुण्डा क्षेत्र) उपस्थित रहेंगे, वहीं मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमती प्रियंका कौशल (संपादक, भारत एक्सप्रेस नेशनल न्यूज चैनल, रायपुर) अपने विचार रखेंगी।कार्यक्रम का आयोजन देवर्षि नारद जयंती समिति, जिला कोरबा द्वारा किया जा रहा है। समिति ने जिले के सभी पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।
