राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन के बाद सोमनाथ और द्वारका की आध्यात्मिक यात्रा पर कोरबा के पत्रकार साथियों






माउंट आबू। मानसरोवर, आबू रोड (राजस्थान) में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा आयोजित पाँच दिवसीय राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन-2026 का आज सफल समापन हुआ। “श्रेष्ठ विश्व के निर्माण हेतु सशक्त मीडिया” विषय पर हुए इस राष्ट्रीय मंथन में देशभर के 2700 से अधिक पत्रकारों के साथ मुझे भी कोरबा का प्रतिनिधित्व करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
मेरे साथ कोरबा से मेरे सहयोगी हमारे साथी राजेश कुमार मिश्रा, दीपक साहू और विक्की निर्मलकर भी इस सम्मेलन में शामिल हुए।
सम्मेलन के सफल समापन के बाद हम चारों साथी अब आध्यात्मिक यात्रा पर निकल पड़े हैं। हमारी यात्रा का कार्यक्रम इस प्रकार है –
13 सितंबर को हम प्रथम ज्योतिर्लिंग बाबा सोमनाथ के दर्शन किए और 14 सितंबर को द्वारकापुरी में भगवान द्वारकाधीश का आशीर्वाद लेंगे चारों साथी रामेश्वर ठाकुर, राजेश कुमार मिश्रा, दीपक साहू और विक्की निर्मलकर पत्रकार साथी।
सोमनाथ और द्वारका के दर्शन के पश्चात 15 सितंबर को हम अहमदाबाद से चांपा होते हुए अपने गृह नगर कोरबा लौटेंगे।
हर हर महादेव! जय सोमनाथ! जय द्वारकाधीश!
रामेश्वर ठाकुर, कोरबा (छ.ग.)









