पंचायत स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
कोरबा । जनपद पंचायत कोरबा में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत एक दिवसीय विकासखण्ड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें अनुसूचित जनजातियों के विकास व कल्याण से जुड़े हुए प्रमुख योजनाओं की संतृप्ति हेतु किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी गई। कार्यशाला में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोरबा, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पशु विभाग, वन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जल संसाधन विभाग आदि के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।
कार्यशाला के दौरान आदि कर्मयोगी अभियान के उद्देश्यों, आदि सेवा केन्द्र की स्थापना, विकासखण्ड स्तरीय कलस्टर, आदि सहयोगी संस्था के विषय में जानकारी दी गई। साथ ही प्रशिक्षण उपरांत निर्धारित समय सीमा में ग्राम स्तर पर ट्रायबल विलेज विजन 2030 निर्माण करने की जानकारी दी गई। इसी कड़ी में जनपद पंचायत कोरबा में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत् एक दिवसीय पंचायत स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विलेज मास्टर ट्रेनर के रूप में जनपद पंचायत कोरबा अंतर्गत सभी पंचायत के सरपंच, सचिव, शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कार्यशाला के माध्यम से ट्रेनिंग दी गई। ट्रेनिंग में ब्लॉक मास्टर ट्रेनरों द्वारा आदि कर्मयोगी अभियान के प्रारूप/प्रपत्र के विषय में, बसाहट का नक्शा तैयार करना एवं गांव के एक-एक बसाहट में समूह के रूप में, कार्य करने के तरीकों की जानकारी दी गई। आदि कर्मयोगी अभियान को प्रभावी रूप से संचालन कर जनजातीय उत्थान हेतु कार्यशाला के माध्यम से संपूर्ण सरकारी दृष्टिकोण पर आधारित विभिन्न विभागों के सक्रिय भागीदारी नेतृत्व व समन्वय से इस अभियान का ध्येय सेवा, समर्पण एवं संकल्प प्राप्त करना है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


