120 नर्सिंग छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव हेतु दी गई जानकारी
कोरबा l कोरबा जिले में बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी की घटनाओं को देखते हुए कोरबा पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मानिकपुर स्थित ओरिएंटल कॉलेज ऑफ नर्सिंग में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 120 छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन ठगी के अलग-अलग तरीकों और उनसे बचने के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई।
उक्त कार्यक्रम में कॉलेज के डायरेक्टर आर.के. गर्ग, प्राचार्या रचना सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस दौरान निरीक्षक एवं साइबर सेल प्रभारी ललित कुमार चंद्रा तथा साइबर टीम से वीरकेश्वर प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध के बदलते स्वरूप और ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताया।
साइबर जागरूकता कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साइबर अपराधी अलग-अलग तरीकों से लोगों को अपने जाल में फंसाकर बैंक खातों और निजी जानकारी तक पहुंच बनाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को ओटीपी फ्रॉड, फर्जी लिंक, फर्जी कस्टमर केयर नंबर, केवाइसी अपडेट के नाम पर ठगी, ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड, फर्जी निवेश और लोन ऑफर, सोशल मीडिया फ्रॉड तथा फर्जी नौकरी के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी के बारे में उदाहरण सहित समझाया।
कार्यक्रम में डिजिटल अरेस्ट जैसे नए साइबर अपराधों को लेकर भी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। पुलिस ने बताया कि साइबर अपराधी डर और दबाव का माहौल बनाकर लोगों से पैसे ट्रांसफर करवाने की कोशिश करते हैं। ऐसे मामलों में घबराने के बजाय तुरंत पुलिस या संबंधित साइबर हेल्पलाइन से संपर्क करना चाहिए।
छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से सलाह दी गई कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, एटीएम पिन, सीवीवी, बैंक खाते की जानकारी, पासवर्ड या अन्य निजी जानकारी साझा न करें। अनजान और संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें तथा किसी अज्ञात स्रोत से मोबाइल एप डाउनलोड न करें। सोशल मीडिया अकाउंट की गोपनीयता और सुरक्षा सेटिंग्स को भी मजबूत रखने की सलाह दी गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो जाता है तो उसे समय गंवाए बिना तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करनी चाहिए। इसके अलावा राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल के माध्यम से भी शिकायत दर्ज की जा सकती है। समय पर शिकायत मिलने से ठगी की रकम को रोकने और आवश्यक कार्रवाई करने की संभावना बढ़ जाती है।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवा वर्ग को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देना और ऑनलाइन ठगी की घटनाओं को रोकने में नागरिकों की भूमिका सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज प्रबंधन और छात्र-छात्राओं ने साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए कोरबा पुलिस का आभार जताया।
कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि डिजिटल लेन-देन के दौरान हमेशा सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत संबंधित एजेंसी या पुलिस को सूचित करें। साइबर ठगी होने की स्थिति में तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
KORBA:-120 नर्सिंग छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव हेतु दी गई जानकारी…..
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


