मादक द्रव्य पदार्थ के लिये पैसे न देने पर 2 युवकों द्वारा सरिए से हमला करने का लगाया आरोप
- कोरबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती
कोरबा । कोरबा जिले में यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नितिन चौरसिया पर जानलेवा हमला हुआ। जानकारी के अनुसार जब वो बाइक पर सवार होकर बालको से घर लौट रहे थे, तो तानसेन चौक के पास उन्हें दो युवकों ने रोक मादक द्रव्य पदार्थ के लिये पैसे की मांग की गई। आरोप हैं की मना करने पर दोनों व्यक्तियो ने सरिया से उन पर हमला कर दिया।
घटना में श्री चौरसिया का दाहिना पैर फ्रैक्चर हो गया। इसके बाद घायल ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। इस पूरे मामले में जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजूर ने बताया कि अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर बयान दर्ज किया गया है। आगे जांच के लिए सिविल लाइन थाना पुलिस को केस डायरी भेजी जाएगी।
