
जांजगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़ दिनांक 24.12.25
- कोटमीसोनार क्षेत्र के सार्वजनिक क्षेत्र में चाकू लहराते हुए आने जाने वाले लोगों को भयाक्रांत करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
- कोटमी सोनार पुलिस द्वारा आरोपी बदमाश का जुलुश भी निकाला गया
- आरोपी के विरुद्ध पूर्व में हत्या करने का प्रयास एवं चोरी करने जैसे मामले भी गिरफ्तार किया गया था जिसके विरुद्ध हिस्ट्रीशीट तैयार किया जा रहा है
- आरोपी के विरुद्ध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
- गिरफ्तार आरोपी प्रियांशु यादव उर्फ युडी निवासी आजाद चौक अकलतरा थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा
मामले का विवरण इस प्रकार है कि थाना अकलतरा पुलिस को मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम कोटमीसोनार रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति अपने हाथ में लोहे का चाकू लेकर आने जाने वाले लोंगों को लहराकर डरा धमका रहा है कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी ASI राजेंद्र सिंह क्षत्रिय के नेतृत्व में रेड कार्यवाही किया मौके पर प्रियांशु यादव ऊर्फ युडी मिला जो अपने हाथ में एक लोहे का चाकू लहराते हुए आने जाने वाले लोंगों को डरा धमका रहा था जिसे घेराबंदी कर पकडा जिसके कब्जे से एक लोहे का चाकू बरामद किया जाकर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
⏩ उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा एवं पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी कोटमीसोनार ASI राजेंद्र सिंह क्षत्रिय एवं स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।


















