अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुवा ने किया हाथी नियंत्रण केंद्र चोटिया का निरीक्षण
हाथी मित्र दल के साथ क्षेत्र में की गश्त, मानव-हाथी द्वंद्व की रोकथाम के लिए सतर्क निगरानी एवं त्वरित सूचना तंत्र पर दिया जोर
कोरबा, 30 जुलाई 2026/
अपर मुख्य सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन, भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी श्री मनोज कुमार पिंगुवा ने आज हाथी नियंत्रण केंद्र, चोटिया का निरीक्षण कर हाथियों की निगरानी एवं मानव-हाथी द्वंद्व की रोकथाम के लिए संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान श्री पिंगुवा ने हाथी मित्र दल के सदस्यों के साथ क्षेत्र में गश्त करते हुए हाथियों की वर्तमान गतिविधियों, उनके विचरण मार्गों तथा निगरानी व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों एवं हाथी मित्र दल के सदस्यों से चर्चा करते हुए कहा कि मानव-हाथी द्वंद्व की घटनाओं की रोकथाम के लिए हाथियों की सतत निगरानी, समय पर सूचना का प्रसारण तथा ग्रामीणों को तत्काल सतर्क करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ प्रभावी ढंग से कार्य करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में निरंतर निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।
अपर मुख्य सचिव ने हाथी मित्र दल के सदस्यों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वन विभाग और स्थानीय समुदाय के बीच समन्वय स्थापित करने में हाथी मित्र दल की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सदस्यों को पूरी सतर्कता, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर रात्रिकालीन गश्त एवं निगरानी कार्य को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से हाथी मित्र दल के सदस्यों को टॉर्च एवं पानी की बोतलों का वितरण भी किया गया।
निरीक्षण के दौरान कटघोरा वनमंडल अधिकारी (डीएफओ) श्री कुमार निशांत सहित वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
क्रमांक 697/कमलज्योति/
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
KORBA:-अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुवा ने किया हाथी नियंत्रण केंद्र चोटिया का निरीक्षण
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


