कोरबा पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, 7 अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला

कोतवाली और कटघोरा थाना प्रभारियों की अदला-बदली, कई पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारी
कोरबा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कोरबा द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिला पुलिस बल में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्थानांतरण संबंधी आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार सात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
आदेश के तहत निरीक्षक मोतीलाल पटेल को थाना प्रभारी कोतवाली से थाना प्रभारी कटघोरा तथा निरीक्षक धर्मनारायण तिवारी को थाना प्रभारी कटघोरा से थाना प्रभारी कोतवाली पदस्थ किया गया है। निरीक्षक मनोज कौशिक को रक्षित केंद्र कोरबा से थाना पाली संबद्ध किया गया है।
इसी प्रकार उप निरीक्षक शिवकुमार कोसरिया को रक्षित केंद्र कोरबा से थाना सिविल लाइन रामपुर, सहायक उप निरीक्षक धनंजय जाटवर को थाना बालकोनगर से थाना सिविल लाइन रामपुर तथा सहायक उप निरीक्षक अनिल खाण्डे को थाना सिविल लाइन रामपुर से पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर भेजा गया है। वहीं प्रधान आरक्षक शनि कुमार कुर्रे को रक्षित केंद्र कोरबा से थाना बालकोनगर में पदस्थ किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।



