बैडमिंटन स्टार आकर्षी की शानदार जीत
0 थाईलैंड ओपन के पहले दौर में विश्व की नंबर 37 काओरु को दी शिकस्त
कोरबा। भारतीय बैडमिंटन स्टार आकर्षी कश्यप ने थाईलैंड ओपन 2025 के अपने पहले मैच में जापान की विश्व की नंबर 37 काओरु सुगियामा को रोमांचक मुकाबले में 21-16, 20-22, 22-20 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। एनटीपीसी कोरबा की सीएसआर पहल के तहत मिले समर्थन के साथ आकर्षी कश्यप ने तीन तीव्र गेमों तक चले इस मुकाबले में धैर्य, दृढ़ संकल्प और उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। यह जीत उनके लिए वर्ल्ड टूर टूर्नामेंट में एक सशक्त शुरूआत का संकेत है। आकर्षी ने कहा कि मैं बैंकॉक में अपना पहला राउंड जीतकर बेहद खुश हूं। यह एक कठिन मुकाबला था, लेकिन मुझे मिले समर्थन के लिए मैं आभारी हूं। मैं इस सकारात्मक लय को आगे भी बनाए रखने के लिए उत्सुक हूं। अब वह थाईलैंड की विश्व नंबर 9 खिलाड़ी सुपनिधा कातेथोन के खिलाफ दूसरे दौर के एक उत्साहजनक मुकाबले में उतरेंगी। आकर्षी कश्यप अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरवपूर्ण प्रतिनिधित्व कर रही हैं और एनटीपीसी कोरबा के सतत समर्थन से संभव हो सका है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
KORBA:-बैडमिंटन स्टार आकर्षी की शानदार जीत…थाईलैंड ओपन के पहले दौर में विश्व की नंबर 37 काओरु को दी शिकस्त
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.








