भालू के जानलेवा हमले से बाल-बाल बचे पहाड़ी कोरवा दंपति
कोरबा । कोरबा जिला मुख्यालय का सरहदी पहाड़ी कोरवा बसाहट ग्राम पेण्ड्रीडीह में निवासरत रति राम पिता सुन्दर साय अपनी पत्नी श्रीमती मान कुंवर के साथ सोमवार को जंगल में कुछ जरूरतों के लिए गया हुआ था। तभी अचानक एक मादा भालू ने इन पर हमला कर दिया। इस हमले से रति राम के बाएं कंधे पर गहरी चोट लगी है। जिससे रति राम खून से लथ-पथ हो गया। भालू ने अपने पंजे के पैने नाखूनों से उसे बुरी तरह नोच खसोट लिया, रतिराम की पत्नी भालू के धक्के से दूर जा गिरी।
इसके तत्काल बाद वनकर्मी एवं वन रक्षकों के द्वारा गंभीर हालत में घायल एवं चोटिल अवस्था में रतिराम को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लेमरू लाया गया। लेमरू अस्पताल में आवश्यक उपचार किया गया तथा रेबीज वायरस से बचने के लिए एंटी रेबीज इम्युनोग्लोबुलिन लगाया गया। इसके बाद मरीज की स्थिति तथा गंभीरता को देखते हुए उसे 112 की मदद से जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज कोरबा के लिए रेफर किया गया।
इस दौरान पीएचसी लेमरू में एलआर गौतम तथा नर्सिंग स्टॉफ श्रीमती मंजू रानी द्वारा चिकित्सकीय सेवा प्रदान कर मरीज की स्थिति को नियंत्रित कर कोरबा रिफर किया गया। वन विभाग से बनर्जी, कँवर, गायकी याग्यवल्कय एवं राणा द्वारा मरीज को अस्पताल तक लाने एवं आवश्यक सहयोग किया गया। मरीज खतरे से बाहर बताया जा रहा है। इस प्रकार लेमरू स्वास्थ्य केन्द्र की टीम द्वारा त्वरित चिकित्सकीय सेवा उपलब्ध कराया गया और पहाड़ी कोरवा की जान बचाई जा सकी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.








