रविशंकर शुक्ल नगर में भागवत कथा आज से
0 पंवार परिवार ने कथा में शामिल होने नगरजनों से किया आग्रह
कथा आचार्य पंडित जनार्दन प्रसाद दुबे बरपाली वाले



कोरबा। पंडित रविशंकर शुक्ल नगर, कोरबा में भूपेंद्र सिंह पंवार एवं श्रीमती विंध्यवासिनी पंवार के द्वारा संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन कराया जा रहा है। कथा स्थल एमआईजी 1/ 87 पंडित रविशंकर शुक्ल नगर में 22 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे से माता रानी की इच्छा तक कथा का श्रवण कथा आचार्य पंडित जनार्दन प्रसाद दुबे बरपाली वाले के द्वारा कराया जाएगा। कथा के उप आचार्य पंडित भागवत प्रसाद दुबे कोरबा वाले होंगे।
श्रीमद् देवी भागवत कथा आयोजन की कड़ी में
22 अक्टूबर बुधवार को कलश यात्रा प्रातः 9:30 बजे निकाली जाएगी जो कॉलोनी का भ्रमण करने के पश्चात कथा स्थल पर पहुंचकर विराम लेगी। प्रथम दिवस श्रीमद् देवी भागवत महात्म्य कथा के साथ कथा का प्रारंभ किया जाएगा।
23 अक्टूबर को हयग्रीव अवतार कथा, शुकदेव जी जन्म,कौरव-पांडव उत्पत्ति कथा,
24 अक्टूबर को भुवनेश्वरी देवी कथा, देवी मंत्र महात्म्य कथा,
25 अक्टूबर को वृत्तासुर कथा, वृत्ततनिहन्ति देवी कथा,
26 अक्टूबर को सरस्वती पूजन हैहयवंशी राजाओं की कथा , सूर्यवंशी राजाओं की कथा और श्री राम चरित्र का वर्णन किया जाएगा।
27 अक्टूबर को भगवान श्री कृष्ण के चरित्र का वर्णन होगा।
28 अक्टूबर को श्री दुर्गा देवी कथा, देवी के अन्य अवतारों की कथा सुनाई जाएगी।
29 अक्टूबर को सदाचार वर्णन, गायत्री मां की महिमा, मणिद्वीप का वर्णन के पश्चात कथा समाप्ति हवन एवं चढ़ोत्तरी होगा।
30 अक्टूबर को गीता पाठ, तुलसी वर्षा, कपिला तर्पण, सहस्त्रधारा, कुमारी भोजन, ब्राह्मण भोजन, चिकट के पश्चात विसर्जन किया जाएगा।
कथा आयोजक पंवार परिवार के चंदन सिंह, शिव सिंह-शारदा सिंह, चंद्र कुमार सिंह-नीता सिंह पंवार ने कालोनी व नगर वासियों से इस कथा में सपरिवार सम्मिलित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है।