कोरबा जिले को बड़ी सौगातः मंत्री लखनलाल देवांगन करेंगे 21.35 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन
कोरबा, 01 मार्च 2026/
छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग, श्रम वाणिज्य मंत्री श्री लखनलाल देवांगन द्वारा 02 मार्च 2026 को कोरबा जिले के विकास को नई गति देने के लिए करोड़ों रुपये के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। यह गरिमामय कार्यक्रम दोपहर 2 बजे श्री अग्रसेन गौसेवा समिति कनबेरी के पास आयोजित होगा। इस दौरान प्रधानमंत्री जनमन योजना और मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत कुल 21.35 करोड़ रुपये की स्वीकृत राशि से 08 नग वृहद पुलों और सड़क निर्माण कार्य की आधारशिला रखी जाएगी।
स्वीकृत कार्यों में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत 20.92 करोड़ रुपये की लागत से 08 महत्वपूर्ण वृहद पुलों का निर्माण शामिल है। इसमें रामपुर विधानसभा के कोरबा विकासखण्ड अंतर्गत लेमरू-देवपहरी रोड, डोकरमना मेन रोड, बगबुड़ा रोड, बताती-बांसाखार मार्ग और पतरापाली-धानकछार मार्ग पर स्थित विभिन्न नालों जैसे गौमुखी, चिंगराडांड, गड़गड़ा, कोटगसरा और पेंसारी नाला पर पुलों का निर्माण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, पालीतानाखार विधानसभा के पोड़ीउपरोड़ा विकासखण्ड में कटघोरा-अंबिकापुर रोड से बहरीझरिया मार्ग के कोठीझुंझा नाला पर भी एक वृहद पुल का निर्माण प्रस्तावित है, जिसकी लागत 278.72 लाख रुपये है।
ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूती देने के लिए मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत कटघोरा विधानसभा के कटघोरा विकासखण्ड में पंचराम घर से हीरालाल घर की ओर 500 मीटर लंबी सीसी सड़क सह नाली निर्माण का कार्य भी किया जाएगा, जिसकी स्वीकृत राशि 42.95 लाख रुपये निर्धारित है। इन सभी निर्माण कार्यों के पूर्ण होने से जिले के वनांचल और ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और विशेष रूप से वर्षा ऋतु में होने वाली संपर्क की समस्याओं का स्थायी समाधान होगा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
KORBA:-कोरबा जिले को बड़ी सौगातः मंत्री लखनलाल देवांगन करेंगे 21.35 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन….
Related Posts
About Us
Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Mobile : 9826362771, 7489819427
Email: shikharkeshrinews@gmail.com
Address: Purani Basti, Korba, C.G. 495677
important pages
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.
