के प्रति लगातार सजग रहते हुए कार्य करें ताकि आगामी वर्ष में कोरबा को और अधिक बेहतर परिणाम मिल सके।
शासकीय योजनाओं की समीक्षा – उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, अमृत मिशन आदि सहित शासन की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए योजनाओं की कार्यप्रगति में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होने शासन की विभिन्न आर्थिक सहायता व पेंशन योजनाओं के हितग्राहियों तथा उन्हें समय पर पेंशन मिल रही है या नहीं, कहीं कोई अवरोध तो नहीं है, आदि की समीक्षा करते हुए पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का पूरा-पूरा लाभ पहुंचाने, विभिन्न पेंशन योजनाओें के हितग्राहियों को समय पर पेंशन प्रदान करने आदि की दिशा में पूरी इच्छाशक्ति के साथ कार्य करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
ट्रिपल इंजन की सरकार का लाभ लोगों के मिले, यह हमारा संकल्प – बैठक के दौरान महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अधिकारियों से कहा कि केन्द्र, राज्य व निगम में हमारी सरकार है, अतः इसका पूरा-पूरा लाभ निगम क्षेत्र के नागरिकों को मिले, इस संकल्प के साथ हम काम कर रहे हैं। उन्होने कहा कि उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के सहयोग से निगम क्षेत्र के विकास हेतु लगातार धनराशि प्राप्त हो रही है, जिसके लिए मैं उनके प्रति हृदय से आभार व्यक्त करती हॅॅू। उन्होने कहा कि सहज व सरल स्वभाव रखने वाले उद्योग मंत्री श्री देवांगन क्षेत्र के विकास व निर्माण कार्यो के प्रति अत्यंत संवेदनशील हैं तथा कार्यो की गुणवत्ता पर उनकी विशेष नजर रहती है, अतः गुणवत्तापूर्ण कार्य करें, वार्ड के पार्षदों की बातों को गंभीरता से सुने, उनके द्वारा बताई गई समस्याओं का त्वरित निराकरण कराएं।
बैठक के दौरान आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, पार्षद नरेन्द्र देवांगन के साथ ही पार्षद मुकुंद सिंह कंवर, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआ, उपायुक्त बी.पी.त्रिवेदी व पवन वर्मा, लेखाधिकारी भवकांत नायक, जोन कमिश्नर अखिलेश शुक्ला, भूषण उरांव, एन.के.नाथ, विनोद शांडिल्य, तपन तिवारी, प्रकाश चन्द्रा, सुनील टांडे, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी, संपदा अधिकारी अनिरूद्ध सिंह, सहायक राजस्व अधिकारी सुमित गुप्ता, सहायक अभियंता राहुल मिश्रा, विपिन मिश्रा, पीयूष राजपूत, लीलाधर पटेल, यशवंत जोगी, गोयल सिंह विमल, राजस्व निरीक्षक अजय अग्रवाल, अविनाश जायसवाल, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, संजय ठाकुर आदि के साथ अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Korba:-अमजनता की ओर से विपक्ष के प्रतिनिधि बने रहे, कंपनी का बकाया खरीदा और निगम के विकास कार्य में तेजी लाई-उद्योग मंत्री…
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


