मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कोरबा आगमन, हेलीपेड पर हुआ आत्मीय स्वागत
कोरबा 11जनवरी 2026/
प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज एक दिवसीय प्रवास पर कोरबा जिले के पुलिस ग्राउंड स्थित हेलीपेड पर पहुंचे। उनके आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर गरिमामय एवं आत्मीय स्वागत किया गया।
मुख्यमंत्री श्री साय के हेलीपेड पहुंचने पर उद्योग, वाणिज्य, श्रम एवं आबकारी मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, कटघोरा विधानसभा के विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, पूर्व गृह मंत्री श्री ननकी राम कंवर, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री संजीव शुक्ला, कोरबा कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक अभिनंदन किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से आत्मीय मुलाकात करते हुए क्षेत्र के विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की और उपस्थित जनसमूह का अभिवादन स्वीकार किया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
KORBA:-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कोरबा आगमन, हेलीपेड पर हुआ आत्मीय स्वागत
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


