स्वच्छता ही सेवा अभियान-2025
निगम के सफाई मित्रों, स्वच्छता दीदियों का किया गया निःशुल्क स्वास्थ परीक्षण
(आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने सियान सदन में आयोजित शिविर का किया निरीक्षण, शत प्रतिशत सफाई मित्रों, स्वच्छता दीदियों का स्वास्थ परीक्षण कराए जाने अधिकारियों को दिए निर्देश)
कोरबा 22 सितम्बर 2025 – स्वच्छता ही सेवा- 2025 अभियान के तहत आज घंटाघर स्थित सियान सदन में नगर पालिक निगम कोरबा के सफाईमित्रों, सफाई कामगारों व स्वच्छता दीदियों का सघन स्वास्थ परीक्षण कराया गया। आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने शिविर में पहुंचकर शिविर का निरीक्षण किया एवं जांच हेतु पहुंचे सफाई मित्रों, स्वच्छता कामगारों व स्वच्छता दीदियों से उनके स्वास्थ पर चर्चा की एवं शिविर का लाभ उठाने को कहा। उन्होने अधिकारियों से कहा कि वे शत प्रतिशत सफाई कामगारों, स्वच्छता दीदियों का हेल्थ चेकअप कराएं ताकि कोई भी कर्मी इसके लाभ से वंचित न रहे। इस मौके पर वरिष्ठ पार्षद अशोक चावलानी, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी भी उपस्थित थे।
यहॉं उल्लेखनीय है कि भारत सरकार की महती योजना ’’ स्वच्छ भारत मिशन – शहरी 2.0 ’’ के अंतर्गत शासन द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशों के तहत महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत व आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय के मार्गदर्शन में नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा विगत 17 सितम्बर से आगामी 02 अक्टूबर तक ’’ स्वच्छता ही सेवा -2025 ’’ अभियान का संचालन निगम क्षेत्र में किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत पृथक-पृथक थीम पर आधारित संचालित की जा रही विविध गतिविधियों व कार्यक्रमों की अगली कड़ी में आज से निगम के सफाईमित्रों, सफाई कामगारों व स्वच्छता दीदियों के स्वास्थ परीक्षण हेतु 03 दिवसीय स्वास्थ परीक्षण शिविर का आयोजन प्रारंभ किया गया। आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने शिविर में पहुंचकर शिविर का निरीक्षण किया, वहॉं की व्यवस्थाओं को देखा, जांच कराने पहुंचे सफाई कामगारों एवं स्वच्छता दीदियों से उनकी स्वास्थ संबंधी जानकारी ली तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शत प्रतिशत सफाई मित्रों, स्वच्छता कामगारों व स्वच्छता दीदियों का हेल्थ चेकअप कराने एवं आवश्यकतानुसार उन्हें आवश्यक दवाईयॉं उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करें ताकि कोई भी कर्मी शिविर के लाभ से वंचित न रहें। निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी ने बताया कि शिविर के प्रथम दिन आज घंटाघर स्थित सियान सदन में निगम के कोसाबाड़ी व रविशंकर नगर जोनांतर्गत कार्यरत सफाईमित्रों, कामगारों व स्वच्छता दीदियों का स्वास्थ परीक्षण कराया गया, वहीं सियान सदन में ही आयोजित किए जाने वाले शिविर के दूसरे दिन 23 सितम्बर को कोरबा व टी.पी.नगर जोन में कार्यरत एवं तीसरे दिन 24 सितम्बर को दर्री, बालको व सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत कार्यरत सफाईमित्रों, कामगारों एवं स्वच्छता दीदियों का स्वास्थ परीक्षण शिविर में किया जाएगा। शिविर में बाहरी स्वास्थ परीक्षण के साथ-साथ 41 प्रकार की खून जांच की सुविधा उपलब्ध है, शिविर में बुखार, मलेरिया, डेंगू, बी.पी., शुगर, लिपिड प्रोफाईल, सी.बी.सी., लीवर, किडनी, पेसाब की जांच, प्रोटीन टेस्ट, बिटामिन बी.-12 जांच सहित 41 प्रकार की जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
पी.एम.ए.वाई. की दी गई जानकारी – सियान सदन में आयोजित शिविर में भारत सरकार के महत्वपूर्ण अभियान ’’ अंगीकार -2025 ’’ का काउंटर भी स्थापित किया गया था, आयुक्त श्री पाण्डेय ने उक्त काउंटर पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, उन्होने शिविर में पहुंचे स्वच्छता कामगारों, स्वच्छता दीदियों आदि से भारत सरकार की महती योजना प्रधानमंत्री आवास योजना का अधिकाधिक लाभ उठाने को कहा। शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के बी.एल.सी. व ए.एच.पी. घटकों की सघन जानकारी निगम के सफाईमित्रों, कामगारों व स्वच्छता दीदियों के साथ-साथ शिविर में आने वाले अन्य लोगों को प्रदान की गई तथा योजना के अंतर्गत आवेदन पत्र प्राप्त करने, आवेदन को भरकर जमा करने आदि की प्रक्रिया के साथ-साथ संबंधित दस्तावेजों व पात्रता आदि के संबंध में भी आवश्यक जानकारियॉं उन्हें मुहैया कराई गई।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
KORBA:-स्वच्छता ही सेवा अभियान-2025….निगम के सफाई मित्रों, स्वच्छता दीदियों का किया गया निःशुल्क स्वास्थ परीक्षण…आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने सियान सदन में आयोजित शिविर का किया निरीक्षण
Related Posts
About Us
Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Mobile : 9826362771, 7489819427
Email: shikharkeshrinews@gmail.com
Address: Purani Basti, Korba, C.G. 495677
important pages
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.
