कलेक्टर ने एल्डरमेन श्री तोमर को दिलाई पद की शपथ
कोरबा 30 जुलाई 2026 – कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने शासन द्वारा नामांकित पार्षद (एल्डरमेन) श्री शिवबालक सिंह तोमर को आज पद की शपथ ग्रहण कराई, इस मौके पर आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय के साथ ही वरिष्ठ पार्षद व सचेतक श्री सत्येन्द्र दुबे, पार्षद श्री युगल किशोर कैवर्त, उपायुक्त पवन वर्मा, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर आदि उपस्थित थे।
यहाॅं उल्लेखनीय है कि विगत दिनों कलेक्टर श्री दुदावत ने राज्य शासन द्वारा नगर पालिक निगम कोरबा में नियुक्त किये गये नामांकित पार्षदों (एल्डरमेनों) को शपथ ग्रहण कराई थी किन्तु एल्डरमेन श्री शिवबालक सिंह तोमर अस्पताल में भर्ती हेाने के कारण शपथ ग्रहण नहीं कर पाये थे, आज उन्हें अस्पताल से कलेक्ट्रेट लाया गया, जहाॅं कलेक्टर श्री दुदावत ने श्री तोमर को शपथ ग्रहण कराई।



