कोरबा में गणतंत्र दिवस का जश्न जोरों पर है! कलेक्टर कुणाल दुदावत ने अपने कलेक्टर आवास में ध्वजारोहण कर उपस्थित सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी और राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया ।
कलेक्टर ने अपने संबोधन में कहा कि भारत का संविधान समानता, न्याय और स्वतंत्रता का आधार है और सभी शासकीय सेवकों का कर्तव्य है कि वे जनता को पारदर्शी, संवेदनशील और प्रभावी प्रशासन प्रदान करें। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से ईमानदारी, निष्ठा और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, एसडीएम कोरबा सरोज महिलांगे, निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
