कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पताढ़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर दिया जोर
वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों से की चर्चा, उपचार, भोजन और सुविधाओं की ली जानकारी
अव्यवस्थाओं पर बीएमओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश
कोरबा, 03 जुलाई 2026/
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज पताढ़ी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र के विभिन्न कक्षों का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री दुदावत ने स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ चिकित्सकों की संख्या, उपलब्ध बेडों की संख्या एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने पंजीयन शाखा, चिकित्सक कक्ष, ओपीडी, वैक्सीनेशन कक्ष, इमरजेंसी कक्ष, प्रसव कक्ष तथा जनऔषधि केंद्र का निरीक्षण कर दवाओं की उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होंने मोतियाबिंद (कैटरेक्ट) के मामलों की संख्या की जानकारी भी प्राप्त की। इसके साथ ही इमरजेंसी कक्ष में उपलब्ध सुविधाओं एवं एनबीएसयू (न्यू बॉर्न स्टेबलाइजेशन यूनिट) में स्थापित न्यू बॉर्न बेबी वार्मर का भी निरीक्षण किया।
कलेक्टर श्री दुदावत महिला वार्ड एवं आईपीडी वार्डों में पहुंचे, जहां उन्होंने भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद कर उपचार, स्वास्थ्य सेवाओं तथा उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मरीजों को दिए जा रहे नाश्ते एवं भोजन की गुणवत्ता की जानकारी लेते हुए पौष्टिक एवं संतुलित आहार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में पाई गई अव्यवस्थाओं पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कलेक्टर श्री दुदावत ने संबंधित बीएमओ श्री दीपक राज को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर सहायक कलेक्टर ईशांत जायसवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश कुमार नाग, एसडीएम सरोज महिलांगे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एस.एन. केसरी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
KORBA:-कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पताढ़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर दिया जोरवार्डों का निरीक्षण कर मरीजों से की चर्चा, उपचार, भोजन और सुविधाओं की ली जानकारी……
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


