कोरबा नगर पालिक निगम की महत्वपूर्ण कार्यवाही,पूर्व में सौंपे गये दायित्वों के साथ-साथ अब सूचना एवं पालनार्थ की भी जिम्मेदारी तय….महापौर, आयुक्त सहित प्रमुख अधिकारियों को जारी हुआ कार्यालयन आदेश आयुक्त ने जारी किया आदेश
कोरबा नगर निगम में अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव, योजनाओं और पीएम आवास की जिम्मेदारी पुनः निर्धारित
कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा के आयुक्त ने प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कार्यालयीन आदेश जारी कर अधिकारियों के दायित्वों में संशोधन किया है। 4 अगस्त 2026 को जारी आदेश के अनुसार अधीक्षण अभियंता भूषण राम उरांव को पूर्व में सौंपे गए कार्यों के साथ-साथ निर्माण, योजना, डीएमएफ, सीएसआर, 15वें एवं 16वें वित्त आयोग की योजनाओं, अमृत मिशन के प्रभारी अधिकारी तथा सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के तहत प्रथम अपीलीय अधिकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं प्रभारी कार्यपालन अभियंता ऋची साहू को पूर्व में आवंटित दायित्वों के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रभारी अधिकारी का दायित्व भी सौंपा गया है। आयुक्त द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
आदेश की प्रतिलिपि महापौर, सभापति, अपर आयुक्त, उपायुक्त, अधीक्षण अभियंता सहित सभी जोन कमिश्नरों एवं संबंधित शाखा प्रभारियों को आवश्यक कार्रवाई एवं पालनार्थ भेजी गई है। नगर निगम प्रशासन का कहना है कि इस नई जिम्मेदारी व्यवस्था से विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में बेहतर समन्वय, जवाबदेही और कार्यों में तेजी आएगी।



