(कोरबा) सेवानिवृत्त होने पर अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआ एवं समयपाल पटेल को दी गई भावभीनी विदाईमहापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, आयुक्त आशुतोष पाण्डेय सहित निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने उनका सम्मान कर उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन हेतु दी शुभकामनाएं
कोरबा नगर पालिक निगम कोरबा में अधीक्षण अभियंता के पद पर कार्यरत रहे सुरेश बरूआ एवं समयपाल पटेल को उनके सेवानिवृत्ति पर निगम कार्यालय में भावभीनी विदाई दी गई। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, आयुक्त आशुतोष पाण्डेय एवं निगम के समस्त अधिकारी, कर्मचारियों ने उन दोनों का सम्मान किया तथा उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन हेतु अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी।
नगर पालिक निगम कोरबा में विगत 02 वर्षो से अधीक्षण अभियंता रहे सुरेश बरूआ सेवानिवृत्त हो गये, श्री बरूआ ने वर्ष 1987 में बिलासपुर नगर निगम से अपनी सेवाएं प्रारंभ की थी, तो वहीं वर्तमान में वे नगर निगम कोरबा में अधीक्षण अभियंता के पद पर कार्यरत थे, अपने 39 वर्ष की कुल सेवा के पश्चात वे सेवानिवृत्त हुए। इसी प्रकार समयपाल श्री सीताराम पटेल ने साडा कार्यकाल में वर्ष 1985 में अपनी सेवा प्रारंभ की थी, 41 वर्ष की कुल सेवा के पश्चात वे भी सेवानिवृत्त हो गये, उन दोनों अधिकारी कर्मचारी को सम्मानित करने निगम के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत एवं आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने श्री बरूआ एवं श्री पटेल को पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया तथा शाल, श्रीफल भेंटकर उन्हें सम्मानित किया। महापौर श्रीमती राजपूत एवं आयुक्त श्री पाण्डेय ने अधीक्षण अभियंता श्री बरूआ की कर्तव्यनिष्ठा, कार्य के प्रति उनकी ऊर्जा तथा कार्यक्षमता की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। इसी प्रकार श्री पटेल की ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुये उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन के लिये अपनी शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम के दौरान कार्यपालन अभियंता राकेश मसीह, एन.के. नाथ, अखिलेश शुक्ला, रूचि साहू, सहायक अभियंता मनीष यादव आदि ने अपने अनुभव साझा किये। इस मौके पर महापौर श्रीमती राजपूत एवं आयुक्त श्री पाण्डेय ने श्री बरूआ एवं श्री पटेल को स्मृतिचिन्ह एवं सेवानिवृत्त प्रमाण पत्र प्रदान किया। वहीं कार्यक्रम का संचालन स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.संजय तिवारी ने किया तथा आभार प्रदर्शन उपायुक्त नीरज कौशिक द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त नीरज कौशिक व पवन वर्मा, अधीक्षण अभियंता भूषण उरांव, कार्यपालन अभियंता राकेश मसीह, एन.के. नाथ, तपन तिवारी, अखिलेश शुक्ला, लीलाधर पटेल, रूचि साहू, सुनील टांडे, स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. संजय तिवारी, सहायक राजस्व अधिकारी सचिन तिवारी एवं सुमित गुप्ता, सहायक अभियंता विपिन मिश्रा, पीयूष राजपूत, डीपी साहू, एस.सी. सोनी, यशवंत जोगी, आकाश अग्रवाल, रमेश सूर्यवंशी, गुलिस्ता साहू, अभय मिंज, विनोद गोंड़, मनीष यादव, देवेन्द्र स्वर्णकार, कार्यालय अधीक्षक अरविंद वानखेडे, रामसिंह नेताम, उत्तम साहू, शांतिलाल सोनी, संजय ठाकुर, अजय शुक्ला, हेमंत गभेल, अरूण मिश्रा, हिमांशु राठौर, परमानंद शर्मा, दीनदयाल साहू, अरूण वर्मा, अरविंद पाण्डेय, अरविंद सिंह, द्वासराम साहू, मनोज श्रीवास आदि के साथ निगम के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।



