दादरखुर्द में निकलेगी रथयात्रा, अंतिम चरण में तैयारी
0 महाप्रभु बीमार, काढ़ा का लगाया जा रहा भोग
कोरबा। आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष द्वितीया को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाएगी। दादरखुर्द में 124वें वर्ष रथयात्रा निकलेगी। इसकी तैयारी अंतिम चरण में है। पूर्णिमा स्रान के बाद से महाप्रभु बीमार हैं, जिन्हें स्वस्थ करने पंडितों द्वारा काढ़ा का भोग लगाया जा रहा है।
ग्राम दादर खुर्द में मनाए जाने वाले रथयात्रा पर्व के लिए विशेष तैयारी गांव में की जा रही है। गांव के मंदिर में भगवान जगन्नाथ की प्रतिमा स्थापित है। मान्यता के अनुसार भगवान जगन्नाथ इन दिनों अस्वस्थ है, और मंदिरों का कपाट बंद है, और उनका उपचार जारी है। ब्रम्ह मुहुर्त में रथ यात्रा के दिन 27 जून को मंदिर का पट खुलेगा और भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभ्रदा को रथ में सवार किया जाएगा। वे अपनी मौसी के घर रथ पर सवार होकर जाएंगे। जिले में जगन्नाथपुरी की तर्ज पर निकलने वाली रथ यात्रा की ग्राम दादरखुर्द में तैयारी शुरू हो गई है। मंदिरों को आकर्षक रंग रोगन कर सजाया जा रहा है। रथ यात्रा के लिए रथ का भी निर्माण किया जा रहा है। जिसमें भगवान जगन्नाथ बलभद्र और सुभद्रा की प्रतिमा को सुसज्जित कर सवार किया जाएगा। इसके लिए ग्रामवासी अपनी तैयारियां तेज कर दिए हैं। बाहर से आए श्रद्धालुओं और ग्रामवासियों के मनोरंजन के लिए गांव में ही मेले का आयोजन किया जाता है। जिसमें बाहर से बच्चों के लिए आकर्षक झूले व खिलौने सहित अन्य दुकानें यहां पहुंच चुकी हैं। दुकानों को तैयार करने में व्यवसायी जुटे हुए हैं। ग्राम दादर खुर्द में रथ यात्रा की यह वर्षों पुरानी परंपरा है। रथ यात्रा के दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। मंदिर के पुजारी रामेश्वर प्रसाद द्विवेदी कहते हैं कि यह आयोजन पिछले कई वर्षों से समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से होता आ रहा है। मान्यता के अनुसार भगवान जगन्नाथ इन दिनों अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ अपने मौसी के घर जाते हैं। इसके लिए भगवान को रथ में बैठाकर गांव में भ्रमण कराया जाता है। श्रद्धालु रथ को खींचने और पुÞण्य का लाभ उठाने के लिए रथ यात्रा के दिन यहां जन सैलाब उमड़ पड़ता है। बीमार चल रहे भगवान को इन दिनों आमरस और जामुन के काढ़े का भोग लगाया जा रहा है। आषाढ़ माह में भगवान को विशेष खिचड़ी व काढ़ा के साथ उपचार किया जा रहा है। श्रद्धालुओं को अब भगवान जगन्नाथ के स्वस्थ होने और मंदिर के पट खुलने का इंतजार है।
बाक्स
व्यापक स्तर पर होता है आयोजन
दादरखुर्द सहित अन्य गांवों, आद्योगिक नगरी, उप नगरीय क्षेत्रों सहित बालको, बांकीमोंगरा, कटघोरा, जमनीपाली, दर्री, पाली, सीतामणी सहित ग्रामीण अचंल क्षेत्रों में 27 जून को रथ यात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए आयोजन समितियों द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। इसके साथ में सप्ताह भर रथ यात्रा का त्योहार अलग-अलग ग्रामीण अचंल क्षेत्रों में अलग-अलग तिथियों पर भी मनाया जाता है।
बाक्स
आरू साहू की भजन संध्या का होगा आयोजन
रथयात्रा के दिन ग्राम दादरखुर्द में भारती जन सेवा संघ युवा समिति द्वारा आरू साहू की भजन संध्या का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम दादरखुर्द के नीचे मोहल्ला में रात्रि 9 बजे से शुरू होगा। इसके पूर्व सुबह 8 बजे पूजन प्रारंभ होगा। दोपहर 1 बजे भंडारा और शाम 4 बजे रथयात्रा भ्रमण प्रारंभ किया जाएगा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
KORBA:-दादरखुर्द में निकलेगी रथयात्रा, अंतिम चरण में तैयारी…महाप्रभु बीमार, काढ़ा का लगाया जा रहा भोग
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Mobile : 9826362771, 7489819427
Email: shikharkeshrinews@gmail.com
Address: Purani Basti, Korba, C.G. 495677
important pages
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.