दर्री-जमनीपाली क्षेत्र में गूंजेगा हर-हर महादेव
- निकलेगी शिवजी की भव्य झांकी
कोरबा । कोरबा जिले के दर्री-जमनीपाली क्षेत्र में इस सावन सोमवार हर-हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान होगा। भोलानाथ के भक्तों द्वारा शिवजी की भव्य झांकी का आयोजन किया जा रहा है। बजरंग दल दर्री-जमनीपाली के द्वारा यह कार्यक्रम 28 जुलाई को शाम 4 बजे अयोध्यापुरी हनुमान मंदिर से प्रारंभ होगा, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में सम्मिलित होंगे।
विश्व हिन्द परिषद बजरंग दल द्वारा 28 जुलाई को सावन सोमवार के उपलक्ष्य में शिवजी की झांकी का भव्य कार्यक्रम रखा गया है। बजरंग दल दर्री-जमनीपाली के तत्वावधान में यह झांकी 28 जुलाई को शाम 4 बजे अयोध्यापुरी हनुमान मंदिर से प्रारंभ होगा और साडा कालोनी शिव मंदिर में समापन किया जाएगा। आयोजकों ने इस कार्यक्रम में भोलेनाथ के भक्तों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया गया है।


















