

23 जुलाई को कोरबा दौरे पर रहेंगे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, प्रेस क्लब शपथ समारोह सहित कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
कोरबा। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव 23 जुलाई (गुरुवार) को एक दिवसीय कोरबा प्रवास पर रहेंगे। जारी अधिकृत दौरा कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 8:30 बजे नया रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे कोरबा पहुंचेंगे। प्रवास के दौरान वे पं. जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर में आयोजित प्रेस क्लब की नवीन कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा मल्टी लेवल पार्किंग में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी परिसर के भूमिपूजन, घंटाघर चौक में ध्वजारोहण, दादरखुर्द में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के गृह प्रवेश कार्यक्रम, भाजपा जिला कोर समिति की बैठक तथा राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता-2026 के पुरस्कार वितरण समारोह में भी सहभागिता करेंगे। शाम को प्रमुख अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद उनका रात्रि विश्राम कोरबा में निर्धारित है।



