कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा पहुंचे कोरबा, भक्तों ने किया आत्मीय स्वागत

कोरबा। श्रावण मास के पावन अवसर पर ग्राम कनबेरी में आयोजित होने वाली श्री शिव महापुराण कथा इंदिरा स्टेडियम, फिर छुरी से स्थगित होने के बाद अब मीरा रिसोर्ट कुदुरमाल में होगी। यहां कथा आयोजन में विशेष सहयोग देकर यजमान बने यजमानों के लिए कथा श्रवण की व्यवस्था की गई है, और शेष लोग आमजन ऑनलाइन माध्यम से कथा श्रवण कर सकेंगे। कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा 12 से 18 जुलाई तक दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक कथा सुनाएंगे। आस्था चैनल एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कथा प्रसारित की जाएगी। 11 जुलाई को वे कोरबा पहुंचे जहां शिव भक्तों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।