जनसेवा में डिजिटल क्रांतिः सेवा सेतु से आसान हुई नागरिक सेवाएं
सरल एवं त्वरित प्रक्रिया से हेमंत कुमार को मिला जाति प्रमाण-पत्र, बढ़ा शासन प्रशासन पर भरोसा
तकनीक आधारित व्यवस्था से सेवाएं हुईं अधिक सुगम, मिला त्वरित लाभ
कोरबा 24 जून 2026/
जब तकनीक का उपयोग जनहित में किया जाता है तो उसका सबसे बड़ा लाभ आम नागरिक को मिलता है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शासन की सेवाओं को आम नागरिकों तक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू किया गया “सेवा सेतु” पोर्टल लोगों के जीवन को आसान बना रहा है। यह पहल सरकारी सेवाओं को नागरिकों के द्वार तक पहुंचाने और अनावश्यक भागदौड़ को समाप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रही है।
एक समय था जब जाति, आय एवं निवास प्रमाण-पत्र जैसी आवश्यक सेवाओं के लिए नागरिकों को विभिन्न कार्यालयों में आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी पड़ती थी तथा जानकारी प्राप्त करने में अतिरिक्त समय लगता था। अब शासन द्वारा सेवाओं के डिजिटलीकरण और प्रक्रियाओं के सरलीकरण से ये सुविधाएं अधिक सुगम, पारदर्शी और समयबद्ध हो गई हैं।
डिजिटल सुशासन की दिशा में सेवा सेतु ने इस तस्वीर को बदल दिया है। सेवा सेतु पोर्टल में सैकड़ों सरकारी सेवाएं अब एक ही मंच पर उपलब्ध हैं। जिससे सरकारी सेवाएं नागरिकों तक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंच रही हैं।
कोरबा विकासखंड के ग्राम सोनपुरी निवासी युवा श्री हेमंत कुमार ने इसका प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त किया। उन्हें जाति प्रमाण-पत्र की आवश्यकता थी। इसके लिए उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लोक सेवा केंद्र के माध्यम से सेवा सेतु पोर्टल पर आवेदन किया। ऑनलाइन प्रक्रिया और इलेक्ट्रॉनिक वर्कफ्लो प्रणाली के कारण उनके आवेदन का त्वरित निराकरण हुआ तथा निर्धारित समय-सीमा में उन्हें जाति प्रमाण-पत्र प्राप्त हो गया। हेमंत कुमार बताते हैं कि पहले ऐसे कार्यों के लिए अलग-अलग कार्यालयों में जाना पड़ता था, जबकि सेवा सेतु के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया बेहद आसान और सुविधाजनक रही। उन्हें किसी प्रकार की अनावश्यक भागदौड़ नहीं करनी पड़ी और समय पर प्रमाण-पत्र मिल गया।
उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सेतु जैसी व्यवस्था आम नागरिकों के लिए बड़ी राहत है। जिससे सरकारी सेवाओं तक पहुंच आसान हुई है। उन्होंने अपने आसपास के लोगों को भी इस सुविधा की जानकारी देकर इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित करने की बात कही। सेवा सेतु आज केवल एक ऑनलाइन पोर्टल नहीं, बल्कि शासन और जनता के बीच भरोसे का मजबूत माध्यम बनकर उभरा है, जो पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्ध सेवा वितरण के नए मानक स्थापित कर रहा है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
KORBA:-जनसेवा में डिजिटल क्रांतिः सेवा सेतु से आसान हुई नागरिक सेवाएं….
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


