जिला दण्डाधिकारी ने सत्यम सोनी को एक वर्ष की अवधि के लिए किया जिला बदर
कोरबा 05 जून 2026/
जिला दण्डाधिकारी कोरबा श्री कुणाल दुदावत द्वारा 04 जून 2026 को आदेश पारित कर सत्यम सोनी को एक वर्ष की अवधि के लिए जिला बदर कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार सत्यम सोनी निवासी शिवनगर रूमगरा को कोरबा जिले के साथ-साथ समीपवर्ती आठ जिलों के क्षेत्र से एक वर्ष की अवधि के लिए जिला बदर किया गया है।
जिला दण्डाधिकारी कोरबा श्री कुणाल दुदावत द्वारा सत्यम सोनी पिता आत्माराम सोनी उम्र 30 वर्ष निवासी शिवनगर रूमगरा थाना बालको नगर जिला कोरबा को एक वर्ष की अवधि के लिए जिला बदर कर दिया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि सत्यम सोनी 24 घंटे के अन्दर जिला कोरबा तथा समीपवर्ती जिला क्रमशः बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ती, रायगढ़, सरगुजा, सूरजपुर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर एवं गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले की राजस्व सीमाओं से एक वर्ष की अवधि के लिए बाहर चले जायें और जब तक यह आदेश लागू रहेगा, बिना वैधानिक पूर्वानुमति लिए कोरबा जिले एवं उक्त उल्लेखित जिलों की सीमा में प्रवेश न करें। जिला दण्डाधिकारी ने इस आदेश का तुरंत पालन किए जाने का निर्देश देते हुए कहा है कि आदेश का पालन न किए जाने पर संबंधित के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
KORBA:-जिला दण्डाधिकारी ने सत्यम सोनी को एक वर्ष की अवधि के लिए किया जिला बदर
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


