जिला कोरबा में ‘मेरा रेशम, मेरा अभिमान (MRMA) 2.0’ अभियान का शुभारंभ
कोरबा, 22 जुलाई 2026: केन्द्रीय रेशम बोर्ड के ‘मेरा रेशम, मेरा अभिमान (MRMA) 2.0’ अभियान के अंतर्गत आज जिला स्तरीय District Stakeholder Consultation Meeting का आयोजन सहायक संचालक रेशम कार्यालय, कोरबा में किया गया।
बैठक में सहायक संचालक रेशम, जिला कोरबा बालभद्र सिंह भण्डारी, वैज्ञानिक-डी डॉ. विनोद सिंह, जिले के विभिन्न रेशम केंद्रों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा रेशमकीट पालकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन वैज्ञानिक-डी डॉ. विनोद सिंह ने दिया। उन्होंने केन्द्रीय रेशम बोर्ड द्वारा संचालित MRMA 2.0 अभियान की रूपरेखा से सभी प्रतिभागियों को अवगत कराया तथा रेशमकीट पालन की नवीन तकनीकों को किसानों तक पहुँचाने के उद्देश्य से आगामी 100 दिनों के दौरान जिले में विभिन्न गतिविधियों के आयोजन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अवधि में जागरूकता कार्यक्रम, प्रशिक्षण शिविर, परिक्षेत्र भ्रमण तथा अन्य तकनीकी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही, कोरबा जिले के लिए आगामी पाँच वर्षों की कार्ययोजना तैयार की जाएगी, ताकि जिले को रेशमकीट पालन के क्षेत्र में देश के अग्रणी जिलों में शामिल किया जा सके।
इस अवसर पर सहायक संचालक रेशम बालभद्र सिंह भण्डारी ने सभी केंद्र प्रभारियों से MRMA 2.0 अभियान में पूर्ण उत्साह एवं सक्रियता के साथ सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने अधिक से अधिक किसानों को अभियान से जोड़ने पर बल देते हुए कहा कि तसर एवं शहतूत रेशमकीट पालन से संबंधित आधुनिक तकनीकी जानकारी किसानों तक पहुँचने से उनकी उत्पादन क्षमता और आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
कार्यक्रम के अंत में करतला केंद्र के केंद्र प्रभारी टी. पी. हंस ने केन्द्रीय रेशम बोर्ड का कोरबा जिले में MRMA 2.0 अभियान के आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों तथा किसानों को सहभागिता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
KORBA:-डॉ. विनोद सिंह ने MRMA 2.0 अभियान की दी जानकारी, 100 दिन में जिले भर में होंगे रेशमकीट पालन कार्यक्रम
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


