
बिजली अधिकारी-कर्मचारियों ने रक्तदान शिविर में किया रक्तदान-दिया गया प्रमाण-पत्र
कोरबा । कोरबा जिलान्तर्गत डीएसपीएम संयंत्र, कोरबा-पूर्व ने सेवा पखवाड़ा में मुख्य चिकित्सालय कोरबा-पूर्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। अधिकारी-कर्मचारियों ने रक्तदान किया। उक्त शिविर का शुभारंभ संयंत्र के अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश्वरी रावत, सुनील सरना, विजय कुमार, वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ मालती जोशी ने किया। शिविर में जिला चिकित्सालय के डॉ. तारूल कर्ष व उनकी टीम ने सहयोग किया। इनका स्वागत अतिरिक्त मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सी.पी. जायसवाल व चिकित्सकीय सलाहकार डॉ. खरे ने किया। अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री सरना ने कहा कि रक्तदान कर लोगों की जान बचाई जा सकती है। संयंत्र के अधिकारी-कर्मचारियों ने रक्तदान में हिस्सा लिया। डॉ. खरे ने कहा कि रक्तदान से हार्ट अटैक व ब्रेन स्ट्रोक की संभावना कम रहती है। शरीर में नई लाल कोशिकाएं बनती है। रक्तदान सबसे बड़ा महादान है।
