KORBA:-कोरबा में NHM के विभिन्न पदों के लिए परीक्षा संपन्न, 3 अगस्त को पीजी और लाइवलीहुड कॉलेज में हुई भर्ती परीक्षा

कोरबा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत जिला पंचायत कोरबा द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षा *3 अगस्त 2026* को सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
परीक्षा *पीजी कॉलेज कोरबा* और *लाइवलीहुड कॉलेज कोरबा* में दो पालियों में आयोजित की गई। परीक्षा के दौरान कड़ी सुरक्षा और निगरानी के इंतजाम किए गए थे।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा की अध्यक्षता और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोरबा के मार्गदर्शन में यह परीक्षा आयोजित की गई।
*इन पदों के लिए हुई परीक्षा:*
जूनियर सेक्रेटरी असिस्टेंट, डेंटल सर्जन, एनओएचपी, एनयूएचएम, एएमओ आरबीएसके, नर्सिंग स्टाफ, एएनएम, एमपीडब्ल्यू, रेडियोग्राफर, लैब टेक्नीशियन, ओटी टेक्नीशियन, काउंसलर, लैब असिस्टेंट और सिक्योरिटी गार्ड।
जिला स्वास्थ्य विभाग के अनुसार परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। अब आगे चयन प्रक्रिया के अगले चरण की तैयारी की जाएगी।



