KORBA:-शोक:पूर्व जिला अध्यक्ष BJP नानकराम भावनानी नहीं रहे,शोक की लहर
कोरबा-पाली। जिला व पाली क्षेत्र के प्रतिष्ठित नागरिक/व्यवसायी, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष नानक राम भावनानी का आज दिनांक 03/04/2026 को आकस्मिक स्वर्गवास हो गया। वे आनंद राम भावनानी के अनुज तथा गोविन्द भावनानी, संतोष भावनानी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय भावनानी के पिता थे। अपने सरल, सहज एवं मिलनसार स्वभाव तथा समाजसेवा के लिए वे सदैव स्मरणीय रहेंगे। उनके निधन से समाज, परिवार एवं भाजपा को अपूरणीय क्षति हुई है। निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ पड़ी है। उनकी अंतिम यात्रा कल दिनांक 04/04/2026 को निज निवास से 12:30 बजे मुक्तिधाम पाली के लिए प्रस्थान करेगी। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
