गेवरारोड-रायपुर मेमू फिर शुरू की गई,देखें आदेश
कोरबा। बहुप्रतीक्षित गेवरारोड- कुसमुंडा से बिलासपुर-रायपुर जाने के लिए मेमू।ट्रेन का परिचालन पुनः प्रारम्भ किया गया है ।
कोरोना महामारी के दौरान बंद की गई लोकल मेमू (MEMU) और डेमू (DEMU) पैसेंजर ट्रेनों का संचालन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) द्वारा एक बार फिर शुरू किया जा रहा है। रेलवे प्रशासन ने 15 जुलाई 2025 से इन ट्रेनों को चरणबद्ध तरीके से बहाल करने का निर्णय लिया है। इस पहल से रायपुर, गेवरा रोड, कोरबा, दुर्ग, राजनांदगांव, गोंदिया, कटंगी, डोंगरगढ़ और बालाघाट जैसे छोटे-बड़े स्टेशनों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को विशेष रूप से लाभ होगा। खासकर गेवरा रोड और कोरबा क्षेत्र के यात्रियों के लिए यह निर्णय एक बड़ी राहत लेकर आया है, क्योंकि इन क्षेत्रों में रेल सुविधाओं की कमी से दैनिक यात्री, विद्यार्थी और कर्मचारी वर्ग लंबे समय से परेशान थे।
