शासकीय कालेजों को 30 जून तक पाठ्यक्रम संचालन हेतु लेनी होगी अनुमति
कोरबा । अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी बिलासपुर से संबद्ध शासकीय व अशासकीय कॉलेजों को संबद्धता के लिए पत्र जारी किया गया है। यह संबद्धता सत्र 2026-27 के लिए लेने कहा है।
यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डॉ. तर्नेश गौतम द्वारा जारी पत्र में कहा है कि प्रावधान अनुसार प्रत्येक सत्र के 30 जून तक शासकीय कॉलेजों को उनके कॉलेज द्वारा संचालित विषय अथवा पाठ्यक्रम के अतिरिक्त नवीन अथवा अधूरे विषय या संकाय व स्नातकोत्तर स्तर के पाठ्यक्रम संचालन के लिए अनुमति लेनी होगी। इसके लिए एयू द्वारा जारी निर्धारित प्रपत्र में आवेदन प्रस्तुत करना होगा। इसी तरह निजी महाविद्यालयो को 28 जून तक प्रक्रिया पूरी करने कहा गया है। ज्ञात हो कि शिक्षा सत्र के प्रारंभ में एडिशन के दौरान अक्सर यह स्थिति बनती है कि जहां छात्रों की संख्या अधिक होती है, वहां सीट कम होने के कारण उन्हें प्रवेश से वंचित होना पड़ता है। कुछ महाविद्यालय नए पाठ्यक्रम शुरू करना चाहते हैं तो कुछ पुराने पाठ्यक्रम को आगे जारी रखना चाहते हैं, लेकिन समय पर संबद्धता व नवीनीकरण शुल्क जमा नहीं कर पाने के कारण उन्हें अनुमति नहीं मिल पाती है।
जारी दिशा-निर्देश में कहा है कि वार्षिक संबद्धता नवीनीकरण के साथ ही कोई अतिरिक्त नवीन विषय अथवा संकाय और छात्र संख्या में वृद्धि करने का प्रस्ताव हो तो इसके लिए निर्धारित समय पर अनुमति लेनी होगी। अनुमति के लिए तय शुल्क जमा नहीं करने वाले महाविद्यालय के आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। इससे उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
KORBA:-शासकीय कालेजों को 30 जून तक पाठ्यक्रम संचालन हेतु लेनी होगी अनुमति
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


