हरदीबाजार भाजपा मंडल ने स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मनाया सुशासन दिवस
- जरूरतमंद बच्चों को बांटी शिक्षा सामग्री
कोरबा । भारतीय राजनीति के युगपुरुष, देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता, भारत रत्न श्रद्धेय स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती को भाजपा मंडल हरदीबाजार द्वारा सुशासन दिवस के रूप में गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत क्षेत्र में जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा सामग्री का वितरण कर सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की गई।
कार्यक्रम के दौरान स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों, विचारों और राष्ट्र के प्रति उनके अविस्मरणीय योगदान को स्मरण किया गया। साथ ही मंडल अंतर्गत कई शक्ति केंद्रों में भी सुशासन दिवस मनाते हुए कार्यकर्ताओं द्वारा स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया गया।
इस अवसर पर भाजपा के जिला मंत्री अजय दुबे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ. विजय राठौड़, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष चुलेश्वर राठौर, मंडल अध्यक्ष कृष्णा पटेल, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता शोभा सिंह जगत, मंडल महामंत्री नवरतन सिंह राजपूत, मंडल कोषाध्यक्ष व्यास राठौर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उक्त कार्यक्रम में दिनेश बाजपेई, विधायक प्रतिनिधि श्यामलाल पटेल, रामनारायण सिंह राजपूत, नारायण सिंह कंवर, सुरेश यादव, बालाराम यादव, महेश धवल, देवसिंह कंवर, शिवसेवक पूरी गोस्वामी, विमल पटेल, बाबूलाल केवट, गोरे सिंह कंवर, मुद्रिका प्रसाद यादव, पवन सिंह कंवर, मेहतर धवल, नंदलाल रजक, कीर्ति कुमार कंवर, शिवदयाल राजपूत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


















